पंजाबराज्य

खनौरी में 14 करोड़ रुपये की लागत से लगाया जाएगा पीने योग्य स्वच्छ नहरी पानी का प्रोजेक्ट: बरिंदर गोयल

खनौरी/संगरूर, 26 अप्रैल:

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने खनौरी निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए घोषणा की कि खनौरी के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च कर पीने योग्य स्वच्छ नहरी पानी का प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने खनौरी को हमेशा नजरअंदाज किया और यहां के लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया, जबकि मान सरकार ने खनौरी वासियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है।

आज खनौरी में 1.2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अमृत-02 योजना के तहत खनौरी के लोगों को भाखड़ा नहर से पानी लेकर उसे शुद्ध कर 24 घंटे, सातों दिन पीने योग्य स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है और कुछ ही दिनों में इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बरिंदर गोयल ने गलियों, नालियों और अन्य कार्यों के साथ-साथ इस अवसर पर गौशाला के सामने पार्क में 31 लाख रुपये की लागत से नया ट्यूबवेल लगाने का काम भी शुरू करवाया। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि खनौरी में बिजली आपूर्ति की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नया बिजली ग्रिड भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मंजूर कर दिया गया है और इसके लिए डेढ़ किला जमीन की पहचान कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि पहले यहां शेरगढ़ गांव के बिजली घर से आपूर्ति की जाती थी, जिसके कारण फसल सीजन के दौरान लोगों को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ता था। उन्होंने अफसोस जताया कि पिछली सरकारों ने खनौरी की इन बुनियादी समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया।

बरिंदर गोयल ने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में खनौरी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। इसके अलावा यहां के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए खनौरी के सिविल अस्पताल को लहरा में नए शुरू हो रहे मेडिकल कॉलेज से जोड़ा गया है, जिससे लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त यहां लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज खोलने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, कार्य साधक अधिकारी बरजिंदर सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button