देशबड़ी खबर

असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण! हिमंत एक बार फिर लेंगे CM पद की शपथ

4 मई को असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, जिसमें NDA गठबंधन को बड़ी जीत मिली। इसके बाद आज बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपा। अब खबर सामने आई है कि असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। यानी हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर सीएम पद की शपथ 12 मई को ले सकते हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे दिया, जिससे बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीती हैं। असम में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक फेज में हुए थे और मतगणना 04 मई को हुई थी।

शपथ ग्रहण पर क्या बोले  हिमंत बिस्वा सरमा?

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “असम चुनाव 2026 के परिणामों की औपचारिक अधिसूचना के बाद और नई सरकार के गठन को सुगम बनाने के लिए डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज लोक भवन में माननीय राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया और साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी इस्तीफा सौंप दिया।”

पोस्ट में कहा गया कि राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नई सरकार के पदभार संभालने तक सरमा से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया है। बाद में लोक भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में सरमा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है। उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक जीत है, इसलिए हमने इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।” सरमा ने बताया कि असम के नए मुख्यमंत्री का चयन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में किया जाएगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button