देशबड़ी खबर

लोक भवन पहुंचे TVK प्रमुख विजय : राज्यपाल से मिलकर तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा किया पेश

चेन्नई। हाल में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली टीवीके पार्टी के प्रमुख विजय मंगलवार को लोक भवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के सूत्रों ने बताया कि पार्टी संस्थापक ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय ने मंगलवार को लोक भवन को ईमेल भेजकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था और बहुमत साबित करने का विश्वास व्यक्त किया था। विजय नीत टीवीके ने राज्य की 234 सीट में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस ने दिया टीवीके को समर्थन

कांग्रेस ने बुधवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) को तमिलनाडु में नई सरकार गठन के लिए समर्थन देने की घोषणा की। टीवीके के नेता विजय ने कांग्रेस नेतृत्व से समर्थन का आग्रह किया था, जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का निर्देश दिया था। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विजय को समर्थन करने के फैसले पर मुहर लगाई गई।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं। उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी। कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने एक विज्ञप्ति में कहा, “टीवीके के अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन का अनुरोध किया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button