देशबड़ी खबर

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, खेल परिसर और चौक के बदले नाम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पहचान और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कई मेट्रो स्टेशन, अस्पतालों आदि के नाम बदल दिए हैं। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन अब ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल’ कहलाएगा। इसके अलावा बेगमपुर (रोहिणी) में निर्माणाधीन खेल परिसर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम ‘अटल खेल परिसर’ रखा जाएगा। वहां पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक हैं बदले गए नाम

मुख्यमंत्री का कहना है कि बदले गए नाम दिल्ली की विविध सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय विरासत को प्रतिबिंबित करते हैं। सरकार दिल्ली के विकास के साथ-साथ उसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हाल ही में आयोजित की गई बैठक में मिली मंजूरी

राज्य नामकरण प्राधिकरण (SNA) की चेयरपर्सन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हाल ही में दिल्ली सचिवालय में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव, शहरी विकास विभाग के सचिव, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रोहिणी के सेक्टर-33 में ‘अटल खेल परिसर’

बैठक में बेगमपुर (रोहिणी के सेक्टर-33) स्थित नव-निर्मित खेल परिसर के नामकरण का प्रस्ताव भी रखा गया। अथॉरिटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस परिसर का नाम ‘अटल खेल परिसर’ रखा जाएगा। इसके अलावा, परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

वाजपेयी थे राजनीति के युगपुरुष

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को नई दिशा दी। खेल परिसर को उनके नाम से जोड़ना युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करेगा।

रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदला गया नाम

इस बैठक में रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर भी विचार हुआ। अथॉरिटी ने निर्णय लिया कि रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन’ किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की पहचान को अधिक स्पष्ट बनाने के उद्देश्य से रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘रोहिणी मेट्रो स्टेशन’ किए जाने को भी मंजूरी दी गई।

संवैधानिक इतिहास में अमिट है बाबा साहब का नाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान देश के सामाजिक और संवैधानिक इतिहास में अमिट है। उनके नाम से जुड़े संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से समाज को समानता, न्याय और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश मिलता है।

ज्वालापुरी में अब बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि ज्वालापुरी में निर्माणाधीन अस्पताल का नाम ‘बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल’ रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री के अनुसार बैठक में द्वारका मेट्रो स्टेशन के नाम में क्षेत्र की स्थानीय पहचान को शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। अथॉरिटी ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए स्टेशन का नया नाम ‘द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन’ करने का निर्णय लिया। इस निर्णय का उद्देश्य क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक पहचान को अधिक स्पष्ट रूप से स्थापित करना है।

ब्रिटानिया चौक का बदला गया नाम

बैठक में ब्रिटानिया चौक (शकूरपुर स्थित) का नाम बदलकर ‘अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक’ करने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसे निर्णय जनस्मृति को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।

स्थानीय पहचान और राष्ट्रीय मूल्यों को सम्मान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली केवल प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक चेतना का भी प्रतिनिधित्व करती है। राजधानी के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों के नामकरण के माध्यम से समाज को प्रेरित करने वाले व्यक्तित्वों, स्थानीय पहचान और राष्ट्रीय मूल्यों को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसे निर्णय आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, विरासत और प्रेरणास्रोत महापुरुषों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button