देशबड़ी खबर

CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए थलापति विजय, PM मोदी से की मुलाकात, जानिए किस मुद्दे पर केंद्र से मांगा समाधान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद सी जोसेफ विजय पहली बार दिल्ली आए। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तमिलनाडु में अपनी सरकार बनाने के बाद थलापति विजय की पीएम मोदी के साथ ये पहली मुलाकात है। पीएम के साथ अपनी पहली मुलाकात में सीएम विजय ने मेकेदातु मुद्दे के समाधान पर जोर दिया।

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच पानी को लेकर विवाद

मेकेदातु मुद्दा कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर है। कर्नाटक के मेकेदातु में एक बांध बनाने को लेकर दोनों राज्यों के बीच विवाद चल रहा है। मेकेदातु कावेरी नदी पर प्रस्तावित एक बांध परियोजना है, जिसे कर्नाटक सरकार बनाना चाहती है।

बिजली उत्पादन और पानी के भंडारण पर कर्नाटक का जोर

यह स्थान बेंगलुरु के करीब रामनगर जिले में स्थित है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों को पीने का पानी उपलब्ध कराना है। साथ ही बिजली उत्पादन, पानी का भंडारण करना है।

जानिए क्या है इस पर तमिलनाडु को आपत्ति?

इस पर तमिलनाडु सरकार को आपत्ति है। तमिलनाडु सरकार का कहना है कि कावेरी नदी के पानी पर पहले से तय जल बंटवारा समझौते और अदालत के आदेश मौजूद हैं। अगर कर्नाटक मेकेदातु में बड़ा बांध बनाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाला पानी कम हो सकता है। इससे राज्य के किसानों और सिंचाई व्यवस्था पर असर पड़ेगा।

तमिलनाडु हाउस भी पहुंचे सीएम विजय

इसी मुद्दे पर सीएम विजय ने अब केंद्र सरकार से समाधान करने पर जोर दिया है। पीएम मोदी से मिलने के बाद सीएम विजय दिल्ली स्थित तमिलनाडु हाउस भी पहुंचे। यहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सीएम विजय ने तमिलनाडु हाउस में काम करने वाले अधिकारियों से मुलाकात की।

दिल्ली दौरे पर इन नेताओं से भी मिलेंगे सीएम विजय

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। वे जनपथ स्थित 10 नंबर भवन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस के सीनियर नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button