
‘खान सर’ की कोचिंग सेंटर में तोड़-फोड़ के मामले में ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है। जमानत पर रिहा होने के बाद रौशन आनंद ने कहा, “मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक RS प्रसाद की रची साजिश के तहत मेरे भाई की हत्या कर दी गई। जब मैं बाहर था, तो मेरे भाई को कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब मुझे जेल भेजा गया, तो मेरे भाई की हत्या कर दी गई। यह एक साजिश है। फैजल खान ने बहुत झूठ बोला है। हमारी तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई थी, फिर भी उन्होंने दावा किया कि फायरिंग हुई थी। CCTV फ़ुटेज में दिखा कि फायरिंग किसने की थी- फैजल खान ने। फिर भी, फैजल खान जेल से बाहर हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्ताप नहीं किया है।”
रौशन आनंद ने कहा, “मैं अपने भाई के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा हूं… मैं पटना पुलिस से पूछना चाहता हूं कि बिना जांच के मुझे क्यों गिरफ़्तार किया गया? कौन सा नेता फैजल खान को बचा रहा है? किसके राजनीतिक दबाव में मुझे गिरफ्तार किया गया? जब फैजल खान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, तो पटना पुलिस के पास उसे गिरफ्तार करने के लिए 48 से 72 घंटे का समय था। फिर भी, किसके कहने पर पटना पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई? जब एक साजिश के तहत मेरे भाई की हत्या हुई, तब मैं जेल में था, फैजल खान मेरी भी हत्या करवा सकता है। मैं पटना पुलिस से सुरक्षा की मांग करता हूं। फैजल खान ने ही गोली चलाने का आदेश दिया था, फिर भी इल्ज़ाम मुझ पर मढ़ दिया गया। इस बात के सबूत हैं कि फैजल खान ने गोली चलाने का आदेश दिया था। फिर भी, पटना पुलिस ने उसे गिरफ़्तार नहीं किया, किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक RS प्रसाद और फैजल खान ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की साजिश रची, और वे मेरी भी हत्या करवा सकते हैं। मैं पटना पुलिस से सुरक्षा की मांग करता हूं।”



