खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

इग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली के साथ दिग्गज गेंदबाज की भी वापसी

India tour of England: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी की उम्मीद भी जगी है। हालांकि, उनका सिलेक्शन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल पाए विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें अंतिम मंजूरी मेडिकल टीम की ओर से मिलनी बाकी है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों की नजर अब उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी रहेगी।

बुमराह की टीम में वापसी

सिलेक्टर्स ने टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण रखा है। कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे। श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।

ऑलराउंडर डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। वहीं, तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी। BCCI के वर्कलोड मैनेजमेंट प्लान के तहत 32 साल के तेज गेंदबाज को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए आराम दिया गया था। अब उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिली है। बता दें, बुमराह लंबे समय बाद ODI खेलते नजर आएंगे। उन्होंने अपना आखिरी ODI मैच 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के तौर पर खेला था। बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गुरनूर बराड़ पेस अटैक को मजबूती देंगे। स्पिन अटैक की अगुवाई कुलदीप यादव करेंगे।

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टूर से बाहर

इस बीच भारतीय टीम को एक झटका भी लगा है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। IPL 2026 के दौरान उनके बाएं पैर में चोट लगी थी और वह फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

IND vs ENG ODI सीरीज का शेड्यूल

  • 14 जुलाई: पहला ODI, एजबेस्टन (दोपहर 3:30 बजे)
  • 16 जुलाई: दूसरा ODI, सोफी गार्डन्स (शाम 5:30 बजे)
  • 19 जुलाई: तीसरा ODI, लॉर्ड्स (दोपहर 3:30 बजे)

आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button