उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

‘ओमप्रकाश राजभर को अच्छे इलाज की जरूरत’, जानिए सपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन पर क्या बोले शिवपाल यादव?

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को फिरोजाबाद पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

केवल झूठ बोलने का काम कर रही सरकार- शिवपाल

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश की जनता के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल झूठ बोलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे जनता पूरी तरह परेशान है। यही वजह है कि साल 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर समाजवादी पार्टी को मौका देगी।

ओमप्रकाश राजभर को अच्छे इलाज की जरूरत

जब उनसे ओमप्रकाश राजभर द्वारा लगातार अखिलेश यादव पर लगाए जा रहे आरोपों के बारे में पूछा गया तो शिवपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, उनके बोलने का कोई मतलब नहीं है। उनको इलाज की जरूरत है। कोई विशेषज्ञ डॉक्टर ही उनका इलाज कर सकता है।

छोटे-छोटे लोगों को फंसाया जा रहा

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चोरी की घटना का जिक्र करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भगवान राम के मंदिर से जुड़ी चोरी के मामले में छोटे-छोटे लोगों को फंसाया जा रहा है, जबकि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और ट्रस्ट से जुड़े लोगों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों की भूमिका की भी जांच की जाए।

सपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार- शिवपाल यादव

भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र, संविधान और कानून का सम्मान नहीं करती। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता भाजपा से नाराज है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता भी बदलाव चाहती है और समय आने पर समाजवादी पार्टी भाजपा का मजबूती से मुकाबला करेगी।

सपा और कांग्रेस का है गठबंधन

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। 2027 में जीत पक्की है। वहीं, योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और सरकार न्यायालयों के निर्देशों का भी सम्मान नहीं कर रही। उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार संविधान, कानून और लोकतंत्र की भावना के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button