पंजाबबड़ी खबरराज्य

लोक मिलनी’ कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों

धूरी, 5 जुलाई:

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने धूरी विधानसभा क्षेत्र के गांव ईसापुर (लंडा) और रूड़गढ़ में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रमों ने सरकार और आम जनता के बीच सीधे संवाद को और मजबूत किया है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान धूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं, जबकि कई अन्य परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री माताएं-बेटियां सत्कार योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो रही है।

चेयरमैन ढिल्लों ने लोगों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए बिना किसी संकोच के ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रमों में अपनी बात रखें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि धूरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा लोगों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर पार्षद पुष्पिंदर शर्मा, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, केवल सिंह घनौरी कलां, जगतार सिंह बागड़ी सलेमपुर, दोनों गांवों के सरपंच, पंच, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button