खेल-खिलाड़ी

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी की जगह बरकरार

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और 5 मैचों की T20I सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद दोनों टीमें ODI सीरीज में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरा समाप्त करने के बाद जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम की अगली 2 सीरीज को लेकर सिलेक्टर्स ने एक साथ दो बड़े फैसले लिए हैं। एक ओर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया है। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भी टीम में अहम बदलाव किया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की है, जिन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम में बरकरार रखा गया है। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

संजू सैमसन टीम से बाहर

BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है। यह तीन मैचों की T20I सीरीज हरारे में खेली जाएगी। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को भी शामिल किया गया है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह संभालेंगे। संजू सैमसन का चयन न होना इस टीम की सबसे बड़ी चर्चा का विषय रहा। हाल के समय में T20I टीम का हिस्सा रहे संजू को इस बार मौका नहीं मिला, जबकि युवा खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स ने भरोसा जताया है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

इसी बीच सिलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भी टीम में बदलाव किया है। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को भारतीय ODI टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और शिवम दुबे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button