उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

CM Yogi in Chitrakoot : सीएम योगी बोले- पहले पहचान के संकट से जूझ रहा था चित्रकूट, अब विकास और आस्था का बनेगा वैश्विक केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट दौरे के दौरान कहा कि आज का चित्रकूट विकास, आस्था और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक नगरी में दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता हमेशा से थी, लेकिन पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण इसकी पहचान प्रभावित हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चित्रकूट में भय और अव्यवस्था का माहौल था। लोग यहां आने से कतराते थे और बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आवागमन के पर्याप्त साधन भी उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जब भी वह चित्रकूट आते थे, तब यहां उपेक्षा और अव्यवस्था साफ दिखाई देती थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज चित्रकूट का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने वाराणसी से मिर्जापुर होते हुए चित्रकूट तक के सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि अब यहां विकास के कार्य स्पष्ट दिखाई देते हैं और यह क्षेत्र अपनी वास्तविक पहचान हासिल कर रहा है।

पहाड़ी की चोटी पर एयरपोर्ट सिर्फ चित्रकूट में संभव

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में विकसित हो रहे एयरपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहाड़ी की चोटी पर एयरपोर्ट का निर्माण होना एक अनूठी उपलब्धि है और यह केवल चित्रकूट में ही संभव हो सका है। उनके अनुसार, यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन, धार्मिक गतिविधियों और आर्थिक विकास को नई गति देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट वह स्थान है, जो बहुत पहले से व्यापक विकास का अधिकारी था और अब राज्य सरकार उसे उसकी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button