कारोबार

ट्रंप के बयान का बड़ा असर! ₹2300 टूटा सोना और ₹7000 फिसली चांदी, जानें 24K गोल्ड का रेट

बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजार में हलचल मची हुई है, वहीं दूसरी ओर डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण सोने-चांदी पर दबाव बढ़ गया। इसी वजह से सोना करीब ₹2,300 और चांदी ₹7,000 तक सस्ती हो गई।

MCX पर सोना और चांदी दोनों फिसले

बुधवार दोपहर MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना करीब ₹2,300 टूट कर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी भी ₹7,000 तक सस्ती होकर 2.23 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई। बता दें कि आज बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव बना रहा, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजर ताजा कीमतों पर टिक गई।

सोना और चांदी का ताजा भाव (MCX)

Image Source : MCX
सोना और चांदी का ताजा भाव (MCX)

क्या है गिरावट की सबसे बड़ी वजह?

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अंतरिम युद्धविराम अब खत्म हो चुका है। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर नए सैन्य हमले किए, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया। तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई और अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है और बॉन्ड यील्ड बढ़ती है, तो सोने में निवेश कम होता है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर दबाव बढ़ गया।

24 कैरेट गोल्ड खरीदने वालों के लिए मौका?

सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि कीमतों में आई इस गिरावट से शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन से पहले सोना खरीदने की प्लानिंग बना रहे लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, बाजार में अभी भी वैश्विक घटनाक्रम का असर बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

आगे किस पर रहेगी बाजार की नजर?

निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली नीति पर रहेगी। यदि मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ता है या डॉलर और मजबूत होता है, तो सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। वहीं हालात सामान्य होने पर कीमतों में फिर से सुधार भी आ सकता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button