देश

PM Modi in Australia: ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी, कहा- यह हाउसफुल नहीं, ब्लॉकबस्टर है

मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। हजारों की संख्या में पहुंचे प्रवासी भारतीयों ने तालियों और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी के आग्रह पर लोगों ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर पूरा स्टेडियम रोशनी से जगमगा दिया। इस नजारे से अभिभूत प्रधानमंत्री ने कहा, “ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है।”

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उस भूमि के पारंपरिक मालिकों और उनके पूर्वजों को नमन किया। उन्होंने कहा कि मेलबर्न एक ही दिन में चार मौसमों का अनुभव करा देता है, लेकिन भारतीय समुदाय ने अपनी संस्कृति और परंपराओं के रंग से इस शहर को और भी जीवंत बना दिया है। उन्होंने कहा कि मेलबर्न और उसके आसपास कई ऐसे इलाके हैं जिन्हें लोग ‘लिटिल इंडिया’ या ‘मिनी इंडिया’ के नाम से जानते हैं और ये भारतीय संस्कृति की पहचान बन चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 की अपनी पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा को याद करते हुए कहा कि उस समय करीब 28 वर्षों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया आया था। उन्होंने तब वादा किया था कि अगली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे के लिए लोगों को इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनकी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है, जो दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं और दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक साझेदारी पहले से अधिक मजबूत हुई है।

कार्यक्रम में विक्टोरिया राज्य की प्रीमियर जेसिंटा एलन ने भी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विक्टोरिया भारतीय समुदाय और उसके मूल्यों का सम्मान करता है। उनके अनुसार, भारत विक्टोरिया के लिए केवल व्यापारिक साझेदार नहीं बल्कि विश्वास का साझेदार है। उन्होंने भारत के लोगों को विक्टोरिया आने का निमंत्रण भी दिया।

इससे पहले कार्यक्रम स्थल मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में अपने प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के राष्ट्रगान से हुई। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते संबंधों, सांस्कृतिक जुड़ाव और दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ती साझेदारी की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की 5 बड़ी बातें
  • मार्वल स्टेडियम में हजारों प्रवासी भारतीयों की मौजूदगी।
  • पीएम मोदी के कहने पर फ्लैशलाइट से जगमगा उठा पूरा स्टेडियम।
  • पीएम बोले- “ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है।”
  • 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे और 28 साल के अंतराल का किया उल्लेख।
  • विक्टोरिया सरकार ने भारत को ‘ट्रेड नहीं, ट्रस्ट का पार्टनर’ बताया।

(इनपुट एजेंसी)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button