देशबड़ी खबर

CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने की पीसी, कहा- “पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट के जरिए झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं”

नई दिल्ली: जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट लगातार जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने इस प्रोटेस्ट को लेकर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पीसी में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि किस तरह इस प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP रोहित राजबीर सिंह ने चौंकाने वाली बातें बताईं हैं। उन्होंने बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में 20 जुलाई को हुई घटना में एक लड़की की मौत का दावा किया गया, जबकि ये दावा झूठा था। उन्होंने बताया कि ​पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट से सोशल मीडिया पर झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि सोनम वांगचुक का फेक वीडियो डाला गया, जिसमें वह कह कुछ रहे हैं और सुनाई कुछ और दे रहा है। डीसीपी ने ये भी बताया कि दिल्ली पुलिस ने एसटीएफ का गठन किया है।

बता दें कि सीजेपी का प्रोटेस्ट बीते काफी दिनों से लगातार जारी है और सीजेपी के लोग सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए अड़े हुए हैं। हाल ही में सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का पहला बयान भी सामने आया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP रोहित राजबीर सिंह ने बताई ये बातें-

  • इंस्टग्राम का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रमित करने वाले वीडियो भी डाले जा रहे है।
  • हर पोस्ट सही हो, ये जरूरी नहीं है।
  • दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है।
  • सोशल मीडिया पर फेक नैरेटिव फैलाने की कोशिश की जा रही है।
  • कुछ पोस्ट का मकसद पैनिक फैलाना है।
  • एक पोस्ट में 20 जुलाई को हुई घटना में एक लड़की की मौत का दावा किया गया। जबकि ये दावा झूठा था।
  • एक नेता ने वीडियो बना कर पोस्ट डाला और दावा किया कि केंद्र सरकार रात में प्रदर्शन को क्रैकडाउन करने की तैयारी कर रही है।
  • पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट के जरिए झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं।
  • ऐसे ही कुछ हैंडल्स ऑपरेशन सिंदूर के समय भी एक्टिव थे।
  • फेक पोस्ट मामले में सोनम वांगचुक का फेक वीडियो भी डाला गया।
  • डीप फेक वीडियो का इस्तेमाल करके आर्मी को जंतर मंतर तैनात करने का दावा किया गया।
  • दिल्ली पुलिस ने STF का गठन किया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button