देशबड़ी खबर

NTA ने 47 अफसरों को निकाला, अब नई भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने ढांचे को मजबूत करने के लिए नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। NTA ने 4 नए जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए यह भर्ती होगी। सरकार परीक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर का सुधार लाने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाला है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और क्रिमिनल कार्रवाई भी की जाएगी।

पूरी एजेंसी में बड़े स्तर पर बदलाव

बता दें कि नीट पेपर लीक के बाद से यह एजेंसी लगातार विवादों में रही है। इसी वजह से अब पूरी एजेंसी में बड़े स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है और आने वाले दिनों में कई और बदलाव करने की बात कही है। हालांकि, सरकार ने संकेत दिए हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे।

अब तक 270 परीक्षाएं करवा चुका है NTA

मोदी कैबिनेट से इस बिल को मंजूरी मिल गई है और इससे पहले आज रात 8 बजे शिक्षा मंत्रालय NTA में सुधारों पर बड़ा ऐलान करने वाला है। 2017 में NTA बना उसके बाद 2018 से NTA अब तक 270 परीक्षाएं करवा चुका है जिसके 6 करोड़ 60 लाख छात्र शामिल रहे हैं। इस साल NTA ने अब तक 12 परीक्षाएं कराई हैं जिनमें 65 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया है। NTA में 39 स्थायी पद स्वीकृत हैं जिसमें से 24 कार्यरत हैं और 15 पद खाली हैं। 73 लोग संविदा पर रखे गए हैं और 124 कर्मचारी आउटसोर्सिंग से हैं।

शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिवों का तबादला

इससे पहले सरकार शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिवों का तबादला भी कर चुकी है। सोनम वांगचुक बात बनने के बाद अपना अनशन तोड़ चुके हैं। आज सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बैठक भी हुई है, जिसमें CJP ने सरकार के सामने तीन मांगें रखी। उनमें से 2 मांगों को मानने के लिए सरकार तैयार है। भरोसा भी दे दिया गया है, अब पेंच फंसा है तो सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर। CJP का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की डिमांड नॉन निगोशिएबल है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button