उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

यूपी के 3.53 लाख रसोइयों को बड़ा तोहफा, CM योगी ने बांटे कैशलेस मेडिकल कार्ड; अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में काम करने वाले 3.53 लाख रसोइयों को सीएम योगी ने रविवार को बड़ी राहत दी। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड बांटे साथ ही मुख्यमंत्री ने मंच से 11 रसोइयों को कार्ड सौंपे।

कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 1,500 रसोइयों ने भाग लिया। वहीं जिला और तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रसोइयों को सम्मानित किया गया।

रसोइयों के लिए चार बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले प्रदेश के 3.53 लाख रसोइयों के लिए चार योजनाएं लागू की जा रही हैं। इनमें

शामिल की गईं हैं। ड्रेस के लिए साड़ी खरीदने की राशि 500 रुपये को बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है।

अब SBI खाते में जाएगा मानदेय

सीएम योगी ने कहा कि अभी तक रसोइयों के लिए पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली थी। अब उनके लिए SBI में खाते खुलवाए जाएंगे, जिसमें उनका मानदेय भेजा जाएगा। दुर्घटना होने की स्थिति में इसी व्यवस्था के तहत दो लाख रुपये की सहायता राशि भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रसोइये स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करके उनके स्वास्थ्य और भविष्य में योगदान देने का काम करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की चिंता करना भी सरकार की पूरी जिम्मेदारी है।

परिवार के इलाज पर भी मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस लाभ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रसोइयों और उनके परिवार के सदस्यों के बीमार होने पर वे किसी भी इंपैनल्ड अस्पतालों में हर साल पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज बड़ी ही आसानी से करा सकेंगे। इसमे कोई भी परेशानी आए तो आप बेफिक्र होकर अपनी शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि पहले स्कूलों में लकड़ी से खाना बनाया जाता था, लेकिन अब शत-प्रतिशत रसोई गैस की व्यवस्था की गई है। इससे रसोइयों के स्वास्थ्य को लेकर भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हुई है।

ब्रजेश पाठक का मिशन 2027

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रसोइयों से वहीं के स्थानीय अंदाज में संवाद किया। उन्होंने मानदेय बढ़ने और पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा का जिक्र किया और कहा कि अब रसोइयों की भी सरकार सुध ले रही है।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि जैसे लोग सब्जी खरीदते समय उसे परखते हैं, उसी तरह 2027 में भी सरकारों के कामकाज को परखकर ही फैसला लेना होगा। उन्होंने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए मौजूदा सरकार की कई सारी उपलब्धियां गिनाईं।

CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने रसोइयों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद ही खराब थी और गरीबों के बच्चों को स्कूल जाने के लिए जरूरी सुविधाएं तक नहीं मिलती थीं।

उन्होंने कहा कि अब बच्चों को दो ड्रेस, जूते-मोजे और स्वेटर की व्यवस्था मिल रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में भी काफी ज्यादा बदलाव आया है और शिक्षकों का सम्मान बढ़ा है।

रसोइयों को साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता का निर्देश

सीएम योगी ने रसोइयों को स्कूल की रसोई साफ-सुथरी रखने और बच्चों को तय मीनू के अनुसार समय पर पौष्टिक भोजन देने की जिम्मेदारी याद दिलाई। उन्होंने भोजन बनाते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा, ताकि किसी तरह की लापरवाही से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर न पड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि रसोई में अनधिकृत लोगों की आवाजाही पर ध्यान रखा जाए और भोजन तैयार करते समय पूरी सतर्कता बरती जाए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button