अन्य

शोहरत गढ़ में भी हुजूर ए पाक की आमद का जश्न बड़े धूम-धाम शान व शौकत से मनाया गया। रिपोर्टर – डा० शाह आलम।

हुजूर ए पाक की आमद का जश्न बड़े धूम-धाम शान व शौकत से मनाया गया शोहरत गढ़ आज ईद ए मीलादुन्नबी बारह रबीउल अव्वल के मौके पर जहां पूरी दुनिया में जश्न का माहौल बना हुआ है वहीं आदर्श नगर पंचायत शोहरत गढ़ में भी हुजूर ए पाक की आमद का जश्न बड़े धूम-धाम शान व शौकत से मनाया गया। बीती रात जामा मस्जिद शोहरत गढ़ के प्रांगण में मजलिस आयोजित की गई फिर आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जुलूस ए मुस्तफा सल्ललाह अलैह वसल्लम निकाला गया। जो निर्धारित मार्गों रमजान गली नीबी दोहनी तिरंगा तिराहा गडाकुल नगर पंचायत कार्यालय धर्मशाला से होते हुए वापस मुस्लिम मुसाफिर खाना पहुंच कर समाप्त कर दिया गया। जुलूस के आयोजक जामा मस्जिद के सदर ए आला अल्ताफ हुसैन ने जुलूस का संचालन किया। जुलूस में तहसील प्रशासन पुलिस प्रशासन के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल नवाब खान सुप्रसिद्ध सर्जन डा० सरफराज अंसारी डा० शादाब अंसारी इंजीनियर एजाज अंसारी, डा० शाह आलम व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल सभासद वकील खां अशरफ़ अंसारी शकील खां आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में सीओ मयंक द्विवेदी एस एच ओ नवीन कुमार सिंह व शोहरत गढ़ थाना पुलिस फोर्स की सराहनीय भूमिका रही। नगर वासियों ने प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

1-3840×1728-1-0#
1-3840×1728-1-0#

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button