उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

राम मंदिर ट्रस्ट को मिले 3 नए ट्रस्टी, महेश भागचंदका समेत इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

यूपी के अयोध्या से बड़ी खबर आई है। राम मंदिर ट्रस्ट के 3 नए ट्रस्टी बनाए गए हैं। दिल्ली के महेश भागचंदका नए ट्रस्टी बने हैं, जो अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। वहीं, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय भी नए ट्रस्टी बने हैं। साथ ही, शिकोहाबाद की निर्मला यादव भी नई ट्रस्टी बनाई गई हैं। इसके अलावा अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का भी ऐलान हो गया है। यह जिम्मेदारी रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को दी गई है।

सीईओ पद की रेस में 4 और नामों की थी चर्चा

जान लें कि CEO के चयन के लिए बनाई गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राम मंदिर ट्रस्ट को पहले ही सौंप दिया था। संभावित नामों की लिस्ट सेलेक्शन कमेटी ने ट्रस्ट को सौंप दी थी। सीईओ की रेस में पूर्व IPS राजेश पांडे और पूर्व IPS अफसर परेश सक्सेना का नाम भी था। साथ ही, दो IAS योगेश्वर राम मिश्रा और दिनेश चंद्र सिंह का नाम भी चल रहा था।

CEO पद के लिए आए थे 5500 से ज्यादा एप्लीकेशन

गौरतलब है कि CEO के सेलेक्शन के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, जिसमें रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, सुरेश हावरे और विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल थे। CEO के पद के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 5 हजार 500 से ज्यादा एप्लीकेशन आए थे। फिर सभी को गूगल फॉर्म भेजा गया था। इसमें 600 नंबर के कुछ सवाल पूछे गए थे। साढ़े 3 हजार से अधिक लोगों ने ये फॉर्म भरकर भेजा था। उसी के बेस पर मार्किंग की गई थी।

अयोध्या में हुआ था फाइनल इंटरव्यू

3500 लोगों में से 108 लोग ऐसे थे, जिन्हें 600 में से 470 से अधिक मार्क्स मिले थे। बाद में इन सभी लोगों का वर्चुअल इंटरव्यू हुआ था और फाइनली 17 लोग सीईओ पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे। फिर, इन लोगों को फाइनल इंटरव्यू के लिए अयोध्या में बुलाया गया, जहां उन्हें लीडरशिप कैपेबिलिटी, आस्था, चुनौतियों को समझने की क्षमता, मंदिर की व्यवस्था सहित कई कसौटियों पर परखा गया था। आखिर में फिर 3 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button