खेल-खिलाड़ी

विमेंस एशिया कप: हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, बतौर कप्तान हासिल किया एक और बड़ा मुकाम

विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।

हरमनप्रीत महिला टी20 इंटरनेशनल में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली पहली कप्तान बन गई हैं। हरमनप्रीत यह मुकाम हासिल करने वाली पहली क्रिकेटर (पुरुष और महिला) हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू का नाम है, जिन्होंने 121 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी की है। वहीं, मेग लेनिंग 100 मैचों में कप्तानी करने के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने थाईलैंड को शिकस्त दी थी। इसके बाद भारत ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में 137 रनों से रौंदा था। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड दमदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 14 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है। हालांकि, हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन बल्ले से अब तक टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है। थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 5 रन ही बना सकी थीं। वहीं, हांगकांग के खिलाफ भारतीय कप्तान 10 रन बनाकर आउट हुई थीं।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम इस मुकाबले में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ के साथ मैदान पर उतरी है।

पाकिस्तान फातिमा सना की कप्तानी में मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, जवेरिया खान, आयशा जफर, सदफ शम्स, उम्म-ए-हानी, इमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा सुंधू और सादिया इकबाल के साथ इस मुकाबले में खेल रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button