उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड पर बवाल : मंत्री डॉ. संजय निषाद के साथ भाजपा विधायक धरने पर बैठे; हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग

गोंडा : बर्तन व्यापारी विनोद साहनी के हत्या के मामले को लेकर शुक्रवार को निषाद पार्टी ने गोंडा में धरना प्रदर्शन किया और हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग की। वारदात से नाराज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। उनके साथ करनैलगंज भाजपा विधायक अजय सिंह भी मौजूद रहे।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक का अभिषेक को धरनास्थल पर आना पड़ा। डीएम ने मंत्री के साथ जमीन पर बैठकर उनकी मांगों को सुना और उन्हें पूरा करने का भरोसा दिलाया। डीएम ने स्पष्ट किया कि वारदात में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

फेसबुक पोस्ट की रंजिश में हमले का आरोप

गौरतलब है कि सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर किए गए भड़काऊ पोस्ट की रंजिश में बुधवार की रात कुछ लोगों ने विनोद साहनी पर जानलेवा हमला किया था और उनकी जमकर पिटाई की थी गंभीर रूप से घायल विनोद साहनी को पहले जिला अस्पताल और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी तथा दोषी पुलिस कर्मियों की बर्खास्त की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था शुक्रवार की सुबह डॉक्टर संजय निषाद सर्किट हाउस पहुंचे।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री संजय निषाद ने किया विरोध प्रदर्शन

कैबिनेट मंत्री ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया और सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। नाराज मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उनके साथ निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हत्यारोपियों का एनकाउंटर किए जाने की मांग की। उनके साथ करनैलगंज भाजपा विधायक अजय सिंह भी धरने में शामिल रहे।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व एसपी अभिषेक भी धरना स्थल पर पहुंचे और मंत्री से वार्ता की। डा. संजय निषाद ने डीएम से कहा कि पुलिस पिछले एक महीने से बिनोद को प्रताड़ित कर रही थी। मारपीट से बाद बिनोद साहनी के इलाज में भी लापरवाही हुई।

NSA और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की मांग

डॉक्टर संजय निषाद ने हत्यारोपियों पर एनएसए व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा उनका एनकाउंटर करने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जीरो टालरेंस नीति पर काम करती है। ऐसे में अगर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो उनका मनोबल और बढ़ेगा। कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने तथा परिवार को एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की। मंत्री की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाते हुए डीएम ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button