खेल-खिलाड़ी

उत्तराखंड प्रीमियर लीग: टिहरी टाइटंस और हरिद्वार एल्मास ने दर्ज की शानदार जीत

देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दो मुकाबलों में टिहरी टाइटंस और हरिद्वार एल्मास ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में टिहरी ने कप्तान विजय शर्मा की आक्रामक पारी के दम पर नैनीताल टाइगर्स को पांच विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में हरिद्वार ने ऋषिकेश रिवर किंग्स को सात विकेट से मात दी।

पहले मुकाबले में टिहरी टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नैनीताल टाइगर्स ने रोहित दानू के 31 गेंदों में 60 रन और प्रियांशु पंवार के 37 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए। दानू ने अपनी पारी में छह छक्के लगाए। टिहरी की ओर से रवींद्र नेगी ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टिहरी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 69 रन तक उसके तीन विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान विजय शर्मा ने मोर्चा संभाला और 40 गेंदों में नाबाद 86 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 10 छक्के और एक चौका लगाया। आर्यन शर्मा के 34 रन के साथ उनकी साझेदारी ने टिहरी को 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन तक पहुंचाया और टीम ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।

दूसरे मैच में हरिद्वार एल्मास ने टॉस जीतकर ऋषिकेश रिवर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए भेजा। हरिद्वार के गेंदबाजों ने शुरू से दबाव बनाए रखा। जनमेजय जोशी ने 22 रन देकर चार विकेट झटके। प्रशांत चौहान ने 42 रन की पारी खेलकर ऋषिकेश को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन ही बना सकी।

134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार के कप्तान युवराज चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। सौरभ रावत ने नाबाद 33 रन बनाकर उनका साथ दिया। हरिद्वार ने 17 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button