अन्य

शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूम-धाम से मनाई गई। रिपोर्टर – डॉ० शाह आलम।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़ ! शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विक्रम प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया और गांधी जी तथा शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। एन.सी.सी. सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया तथा ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकों, छात्रों और कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता अभियान के परिप्रेक्ष्य में कैडेटों द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक कुमार गुप्ता के निर्देशन में फिट इंडिया कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें तीन किलोमीटर पैदल मार्च एवं दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। पैदल मार्च विद्यालय से निकलकर नगर पंचायत कार्यालय, भारत माता चौक और पुलिस पिकेट होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा। छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसी अवसर पर सी.एच.सी. शोहरतगढ़ की ओर से विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। डॉ. रामबिलास एवं डॉ. अर्चना ने शिविर में छात्रों, शिक्षकों और कैडेटों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैप्टन डॉ. हेमंत राज उपाध्याय, सीनियर अफसर ब्रजेंद्रमणि त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य रामबिलास यादव, अरुण कुमार शुक्ला, प्रमोद पाल (स्काउट अध्यापक), बैजनाथ चौरसिया, हौंसिला प्रसाद यादव, दुर्गेश यादव तथा अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। एन.सी.सी. के सीनियर अंडर ऑफिसर आशीष शर्मा, अंडर ऑफिसर आदित्य साहनी, अमर दूबे, अर्शिया कमाल, योगिता पाण्डेय, सिद्धार्थ आदि ने व्यवस्था संभाली। दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में नंदिनी गौड़ प्रथम रहीं, जबकि बालक वर्ग में ओम शिवा प्रथम स्थान पर रहे। सरफुद्दीन शाह को दुसरे स्थान पर थे । कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों, कैडेटों और विद्यार्थियों को बधाई दी। अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्रों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता देखी गई।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button