UP Rajya Sabha Elections: BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 8 प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। सभी प्रत्याशियों ने सुबह करीब 11 बजे विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन से पहले बीजेपी के सभी प्रत्याशी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम भी इस दौरान मौजूद रहे।
इसके बाद प्रत्याशी मंत्रियों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विधानसभा पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।
ढोल नगाड़ों के साथ हुआ नामांकन
सभी प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखने को मिला। ढोल नगाड़ों के साथ पार्टी मुख्यालय में उनका स्वागत किया गया और फिर वहां से सभी एक साथ नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा पहुंचे।
इन प्रतियाशियों ने दाखिल किया नामांकन
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार (उत्तर प्रदेश):
-
धर्मपाल सिंह
-
राधाकांत ओझा
-
प्रकाश पाल
-
विद्यासागर सोनकर
-
गोपी कृष्णा पाण्डेय
-
प्रियंका सिंह रावत
-
राम प्रताप सिंह चौहान
-
श्रुति गंगवार
नामांकन के दौरान बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन
राज्यसभा चुनाव के नामांकन के दौरान बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन किया। प्रत्याशियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी ने नामांकन कार्यक्रम को बड़ा राजनीतिक आयोजन बना दिया।
सभी क्षेत्रों और वर्गों को साधने का संदेश: ब्रजेश पाठक
बीजेपी के आठ प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी के सभी प्रत्याशी एक साथ नामांकन करेंगे।
उन्होंने कहा, “बहुत ही सोच-समझकर सभी क्षेत्रों और वर्गों को समाहित करते हुए बड़ा संदेश देने का काम किया है। मैं अपने सभी प्रत्याशियों और नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं।



