उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र की सौगात, CM योगी का सपा पर हमला- ‘पहले नौकरी पर डकैती, हमने 10 लाख युवाओं को दिया रोजगार’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के लिए सरकारी सेवा के दरवाजे खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को लेकर सकारात्मक बदलाव आया है। साल 2017 के बाद प्रदेश में खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल बना है और खेल प्रतिभाओं को सरकारी सेवा में अवसर देने के लिए नई खेल संस्कृति विकसित की गई है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर, यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई खेल संस्कृति है।”

43 उप निरीक्षक और 427 आरक्षियों को मिला नियुक्ति

नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 43 उप निरीक्षकों (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षियों (नागरिक पुलिस) और 132 आरक्षियों (पीएसी) समेत कुल 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गये। सीएम योगी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवा के ये अवसर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद आए बदलाव को दर्शाते हैं।

‘खेल प्रतिभाओं को रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जोड़ा’
 
मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया कि इससे पहले खेल कोटा उपेक्षित था और भर्तियों में प्रतिभा के बजाय ”सिफारिश और पहुंच” की चर्चा होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा, ”डबल इंजन सरकार ने खेल प्रतिभाओं को रोजगार व सुरक्षित भविष्य से जोड़ा है।” उन्होंने दावा किया कि विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस में 866 अन्य खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। सीएम योगी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को उनके ”स्वर्णिम भविष्य” के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
खिलाड़ियों को सम्मान और अवसर देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप अवसर देना और खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है। इससे पहले खेल कोटा उपेक्षित था और भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश और पहुंच की चर्चा होती थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने खेल प्रतिभाओं को रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जोड़ने की दिशा में काम किया है।

इसका परिणाम है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस में 866 अन्य खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना और खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना है। उन्होंने नियुक्ति पाने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button