
मुंबई: NCP विलय को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की लीडरशिप वाला NCP AP कैंप NCP मर्जर चाहता है। BJP भी चाहती है कि NCP SP भी NDA में शामिल हो जाए। हालांकि, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार इसका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार शाम को प्रफुल्ल पटेल, शरद पवार का हालचाल जानने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भी गए थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच NCP के संभावित विलय को लेकर और पीएम मोदी के सीनियर पवार को दिए संदेश को लेकर भी चर्चा हुई। शरद पवार के बार-बार हॉस्पिटल में भर्ती होने से, क्या सुनेत्रा और पार्थ यूनाइटेड NCP की बढ़ती मांगों को मानेंगे?
BJP को क्या मिलेगा?
NCP SP कैंप के 8 जरूरी MPs का सपोर्ट मिलेगा और शरद पवार इंडिया ब्लॉक के सबसे सीनियर लीडर हैं, उनके NDA में शामिल होने से इंडिया ब्लॉक की तरफ बढ़ते विरोध और मोमेंटम को झटका लग सकता है।
शरद पवार कैंप को क्या मिलेगा?
बेटी सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट मंत्री पद, साथ ही एकजुट NCP खेमे में उनका राजनीतिक भविष्य भी सेफ रहेगा। जयंत पाटिल जैसे सीनियर नेता को महाराष्ट्र कैबिनेट में वित्त मंत्रालय मिलेगा।



