उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश में बदलने लगा मौसम का मिजाज: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, 13 नवंबर तक छाया रहेगा हल्का कोहरा और धुंध

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि कई जिलों में हल्की धुंध दिखाई देने लगी है। प्रादेशिक मौसम केंद्र के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर और अधिक बढ़ने के आसार हैं। सुबह के समय कई स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे के साथ धुंध छा सकती है, जिससे सुबह जल्दी निकलने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।

राजधानी लखनऊ में दिन में खिली धूप, रात में बढ़ेगी ठंडक

प्रादेशिक मौसम केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। दिन के समय धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य और हल्का गर्म रहेगा, लेकिन सूरज ढलते ही रात और तड़के सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

13 नवंबर तक मौसम सामान्य, दृश्यता प्रभावित होने की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम मुख्य रूप से सामान्य बना रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के तापमान में जारी उतार-चढ़ाव के कारण ठंड धीरे-धीरे पैर पसारेगी।

ग्रामीण और मैदानी इलाकों में कोहरे और धुंध के कारण सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि हाईवे पर सुबह के वक्त गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button