देशबड़ी खबर

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, फिर दी बहस की चुनौती

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती दी है। पीएम मोदी ने रविवार को बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौैरान अपने संबोधन में उन्होंने जो बातें कहीं उससे राहुल गांधी आहत नजर आ रहे हैं। राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा कि जवानों को पीएम के झूठ पर भरोसा नहीं है। प्रधानमंत्री ने हमें नक्सली कहा। देशद्रोही कौन है? इस पर प्रधानमंत्री बहस करें।

‘देशद्रोही कौन है? बहस करें प्रधानमंत्री’

राहुल गांधी ने जवानों को लेकर दावा किया कि उन्हें प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं को नक्सली कहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि देशद्रोही कौन है, इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को बहस करनी चाहिए। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जवानों को प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें नक्सली कहा। राहुल ने इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी।

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ  के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे का जिक्र किया। उन्होंने नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर पहले की सरकारों की उदासीन रवैये का भी उल्लेख किया। उन्होंने पहले की सरकारों के कार्य और राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि भले ही हथियारबंद माओवादियों का सफाया हो गया है, लेकिन नक्सलवाद का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘दिमागी नक्सली’ राजनीतिक दलों सहित कई संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं और लोगों को संविधान तथा लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं।

पहले भी दे चुके हैं बहस की चुनौती

ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी पहली बार पीएम मोदी को बहस की चुनौती दे रहे हैं। वे इससे पहले भी कई बार चुनौती दे चुके हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव हो या फिर राफेल का मुद्दा। राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी को बहस के लिए चैलेंज करते रहे। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान तो पीएम मोदी ने राहुल की इस चुनौती का जवाब भी दिया था और कहा था कि वह एक ही स्क्रिप्ट बार-बार पढ़ रहे हैं। 2018 में राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर यह दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी उनके सवालों के आगे एक सेकेंड भी नहीं ठहर पाएंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button