पंजाबराज्य

जनगणना-2027 के तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वयं दर्ज किए जा सकेंगे विवरण

होशियारपुर, 11 नवंबर: राज्य में जनगणना-2027 की चल रही प्रक्रिया के तहत दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक की जाएगी। वहीं, 16 से 30 नवंबर 2026 तक लोग अपने विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों पर जनगणना-2027 के लिए जिले में नियुक्त नोडल प्रचार-प्रसार अधिकारी गुरकंवल सिंह, अंडर ट्रेनिंग आईएएस ने आज यहां संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग कर स्वयं विवरण दर्ज करवाने (सेल्फ इन्यूमरेशन) की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने अधीन आने वाले क्षेत्रों और विभागों में 16 से 30 नवंबर 2026 तक अधिक से अधिक लोगों को सेल्फ इन्यूमरेशन के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि जिले में जनगणना का कार्य सुचारू और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि लोग 16 नवंबर से se.census.gov.in के माध्यम से अपने विवरण दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनगणना-2027 के दूसरे चरण को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए जिले में गणनाकारों और सुपरवाइजरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले में नगर निगम, तहसीलों और नगर परिषदों में अलग-अलग बैचों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रोग्राम करवाए गए हैं, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए तैनात सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को समर्पण भाव से निभा सकें।

अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी गुरकंवल सिंह ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया के दौरान सही और सटीक विवरण दिए जाएं, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्य को उचित ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत एकत्र किए जाने वाले आंकड़े देश में भविष्य की योजनाओं और विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनके माध्यम से भविष्य की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।

उन्होंने जिले के निवासियों से भी अपील की कि वे जनगणना-2027 के तहत मांगी गई जानकारी पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ साझा करें, क्योंकि यह देश और जनहित के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण प्रोग्रामों के दौरान गणनाकारों और सुपरवाइजरों को जनसंख्या के आंकड़े सही ढंग से एकत्र करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें फील्ड ट्रेनिंग भी करवाई गई, ताकि उन्हें व्यावहारिक अनुभव मिल सके और वे जनसंख्या की गणना के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं से भली-भांति परिचित हो सकें।

प्रशिक्षण प्रोग्रामों के दौरान गणनाकारों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को पूरी गंभीरता से समझने तथा अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत, लगन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

मीटिंग के दौरान डीएसपी। हैडक्वाटर करतार सिंह, उप अर्थ एवं आंकडां सलाहकार सुनीता पाल तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button