पंजाबराज्य

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद

चंडीगढ़, 17 नवंबर: पंजाब के बिजली मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा भर्ती और कौशल विकास के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ राज्य के नौजवानों के तकनीकी कौशल को निखारना है।

इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए बिजली मंत्री ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. अपने प्रशासनिक कार्यकलापों को मजबूत करने और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार लाने के लिए क्लर्कों के 450 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों तथा कायदों के अनुसार पूरी की जाएगी।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आगे बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अपने ‘अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के तहत ‘लाइनमैन ट्रेड’ में 2500 अपरेंटिसों को कौशल तराशने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उम्मीदवारों को बिजली क्षेत्र में उद्योग-आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान करेगा, जिससे न केवल उन्हें आवश्यक तकनीकी अनुभव मिलेगा बल्कि भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए भी रास्ता साफ होगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार कौशल विकास पहलों के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करने और नौजवानों को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि जहां क्लर्कों की भर्ती से पी.एस.पी.सी.एल. के प्रशासनिक और उपभोक्ता सेवाओं संबंधी कार्यों को मजबूती मिलेगी वहीं अपरेंटिसशिप कार्यक्रम बिजली क्षेत्र के लिए एक कुशल तकनीकी स्टाफ भी विकसित करेगा।

नौजवान सशक्तिकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स. सौंद ने कहा कि ये पहलें रोजगार की संभावनाओं को बेहतर बनाने और पंजाब के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को और बेहतर बनाने में बहुमूल्य योगदान देंगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button