पंजाबराज्य

26 नवंबर की ‘खुशहाल पंजाब महारैली’ को लेकर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने तैयारियों का लिया जायजा

खन्ना, 24 नवंबर :
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को मोगा के गांव मटवाणी में आयोजित होने वाली ‘खुशहाल पंजाब महारैली’ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी कड़ी में पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने मटवाणी पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित प्रबंधों की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौंद ने कहा कि 26 नवंबर की यह महारैली पंजाब की खुशहाली, विकास, तरक्की और सुनहरे भविष्य के संकल्प को समर्पित होगी। उन्होंने समूचे पंजाबवासियों को इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने का गर्मजोशी से न्योता दिया।

मंत्री सौंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा जनहित, ईमानदार राजनीति और आम लोगों की भलाई को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के हर वर्ग की उम्मीदों पर खरा उतरने और पंजाब को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली यह महारैली कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह पैदा करेगी। रैली के माध्यम से पंजाब की जनता के सामने सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों, विकास की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का संदेश पहुंचाया जाएगा।

मंत्री सौंद ने कहा कि रैली के लिए बड़े स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की कि वे 26 नवंबर को मटवाणी पहुंचकर इस आयोजन का हिस्सा बनें और खुशहाल पंजाब के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button