पंजाबराज्य

स्कीम नंबर-2 में 36.20 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का विधायक जिम्पा ने रखा नींव पत्थर

होशियारपुर, 25 नवंबर: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर की स्कीम नंबर-2 (राजीव गांधी एवेन्यू) में फगवाड़ा रोड की ओर स्थित प्लॉटों के सामने सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का नींव पत्थर रखा। करीब 36.20 लाख रुपए की लागत से होने वाले इस कार्य के तहत 32 फुट चौड़ी और लगभग 720 फुट लंबी सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही सड़क के साथ लगते गंदे नाले पर कंक्रीट स्लैब डालने का कार्य भी करवाया जाएगा। इस परियोजना का कुल क्षेत्रफल लगभग 23 हजार वर्ग फुट है।

इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में क्षेत्रवासियों की जरूरतों और जायज मांगों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्कीम नंबर-2 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस कार्य की शुरुआत की गई है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात करते हुए भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने बताया कि स्कीम नंबर-2 के इस हिस्से में पिछले लगभग 15 वर्षों से कोई विकास कार्य नहीं हुआ था। क्षेत्रवासियों की जायज मांग को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि स्कीम नंबर-2 में सड़कों पर लुक डालने, वाटर सप्लाई, सीवरेज तथा इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने सहित करीब 90 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और निवासियों को राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर मेयर प्रवीण सैनी, पार्षद बलविंदर कुमार बिंदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं इलाका निवासी उपस्थित थे। 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button