उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना भाजपा का संकल्प : ब्रजेश पाठक

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को दो दिवसीय सामाजिक संपर्क बैठक का आयोजन राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा सामाजिक संपर्क अभियान संयोजक डॉ. नीरज सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से संवाद किया। बैठक में धानुक, सोनकर, स्वर्णकार, बहेलिया, बढ़ई, विश्वकर्मा एवं भुर्जी समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपस्थित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में जो बदलाव आया है, उसे हम सभी ने अपनी आंखों से देखा है। एक समय था जब उत्तर प्रदेश को गुंडों और अपराधियों का प्रदेश कहा जाता था। समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। परिवार के लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। आज अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो रही है। जब भी गुंडे और माफिया सक्रिय होते हैं, सबसे अधिक अत्याचार गरीबों और कमजोर वर्गों पर होता है। भाजपा सरकार ने ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई कर आम जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा किया है।

उन्होंने विश्वकर्मा समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रतीक हैं। यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती के दिन ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। विश्वकर्मा समाज देश और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला समाज है। समाज के लोग अपने हुनर, परिश्रम और कौशल से राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। घर-परिवार से लेकर समाज और देश को जोड़ने में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। भगवान विश्वकर्मा के मानस पुत्रों को मैं नमन करता हूं।

बैठक के संयोजक डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की हम सब की विचारधारा और आधार है, सामाजिक संपर्क बैठक समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, समन्वय और आत्मीयता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों के विचारों, अपेक्षाओं और सुझावों को समझने का अवसर मिलता है।

बैठक में मंच पर पूर्व सांसद विनोद सोनकर, राष्ट्रीय स्वर्णकार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी, सुशील धानुक, राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सोनी, खटीक समाज महिला मोर्चा की प्रदेश ,अध्यक्ष आकांक्षा सोनकर, युवा क्रांति मंच स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय महासचिव विजय सोनी,भुर्जी समाज से सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान,राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय भुर्जी भोजवाल महासभा संतोष गुप्ता व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button