अन्य

देशभक्ति के गीतों पर जमकर नाचे लखनऊ के पुलिस वाले, थाने का वीडियो हो रहा वायरल

देशभर में सोमवार को आजादी की 75वीं सालगिरह का जश्न जोर-शोर से मना है। उत्तर प्रदेश में विधानभवन पर सीएम योगी ने झंडा फहराया और अन्य जिलों में अलग-अलग मंत्रियों से लेकर अधिकारियों ने तिरंगा को सलामी दी। पुलिस थानों में भी जश्न का माहौल दिखाई दिया। इस दौरान बनाए गए कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के हसनगंज कोतवाली का है। यहां झंडोहण के बाद पुलिसकर्मी देशभक्ति के गानों पर नाचते झूमते दिखाई दे रही हैं।

देशभक्ति के उत्साह, जोश से लबरेज पुलिसकर्मियों का यह वीडियो सबसे पहले यूपी पुलिस सोशल मीडिया सेल के आगरा में तैनात कांस्टेबल सचिन कौशिक ने ट्वीट किया था। वीडियो में पुरुष पुलिस वाले ही नहीं महिला पुलिस की जवान भी अपनी ही मस्ती में देशभक्ति के गानों पर थिरक रही हैं। इन वीडियो को लोग शेयर करने के साथ ही पुलिस वालों की तारीफ भी कर रहे हैं। हमेशा तनाव वाली नौकरी में रहने वाले पुलिस वालों का अलग तरह का रंग दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा कानपुर और मथुरा के भी दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद गाने पर आजादी के जश्न में पुलिसकर्मी जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। कानपुर का वीडियो चौबेपुर थाने का है। इसमें थाने के पुलिसकर्मी देशभक्ति गाना बजाने के बाद जमकर डांस कर रहे हैं। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहीं पर खड़े होकर वीडियो भी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा एक वीडियो मथुरा का भी वायरल हो रहा है। मथुरा का वीडियो गोविंद नगर थाने का है। वीडियो में थाने के पुलिसकर्मी आजादी का अमृत महोत्सव मनाते दिख रहे हैं। यहां थाने में महोत्सव धूमधाम से मनाने के साथ गोविंद नगर के पुलिसकर्मी देशभक्ति के गानों पर डांस कर रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button