उत्तर प्रदेश

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन

आगराl स्थानीय विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में कुलपति प्रो० आशुरानी की अध्यक्षता में जांच शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक समपन्न हुआ।
इस जाँच शिविर का लगभग 300 से ज्यादा छात्राओं ने लाभ उठाया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य जाँच शिविर में आंखों की जाँच, रक्त जाँच, ब्लड प्रेशर जाँच एवं अन्य बीमारियों की जाँच निशुल्क करायीं ।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रतिकुलपति प्रो० अजय तनेजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जाँच शिविर की आयोजिका प्रो० विनीता सिंह एवं प्रो० अचला गक्खड, महिला प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य प्रो० दीपमाला श्रीवास्तव, डॉ० नीलम यादव, डॉ० रतना पाण्डे, डॉ० शिल्पी लवानियाँ मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो० रनवीर सिंह, डॉ० मो० हुसैन, डॉ० राजेश कुशवाहा, शिवांगी, नेहा, दिव्या, रजत इत्यादि का सहयोग रहा।

डॉ० शशिपाल सडाना ( Ortho), डॉ० गगन बंसल (Physicion), डॉ० सीमा सडाना (Pathology), डॉ० सलोनी (E.N.T.), डॉ० हरवरी चौहान (Dentist), डॉ० संध्या गुप्ता (Skin Cosmetologist), डॉ अंकित गुप्ता (ENT) ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button