डीएम व एसएसपी ने मुख्यमंत्री की निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मार्ग का एसएसबी जवानों के साथ किया निरीक्षण, ड्रोन कैमरे से जांची सुरक्षा

गोरखपुर। डीएम व एसएसपी ने सोमवार को होलिका दहन समिति के तत्वाधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निकाले जानी वाली मार्ग का एसएसबी जवानों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन कैमरे से मुख्यमंत्री योगी के शोभायात्रा के मार्ग का जायजा लिया गया। जिसमें कुछ लोगो के छतो पर इट पत्थर पाये गये, जिसको हटाने के लिए सम्बंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। इसके अलावा एसएसबी जवानों के साथ सभी मार्गो का निरीक्षण किया गया। आपको बता दे कि छ मार्च को होलिका दहन समिति के द्वारा पाण्डेयहाता से निकलने वाली शोभायात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
यह शोभायात्रा कई वर्षों से निकाली जाती है लेकिन कोविड की वजह से यह शोभायात्रा बंद थी जो कि पाण्डेयहाता से घंटाघर, नार्मल, मदरसा चौक, घासीकटरा, ईदगाह रोड, आर्यनगर, नखास चौक, घंटाघर होते हुए पाण्डेयहाता पर समाप्त होगी उसके बाद होलिका दहन देर रात 12.23 से 1 बजे के बीच जलाया जायेगा इस अवसर पर एसपी सीटी कृष्ण विश्नोई,सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह,राजघाट थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह,कोतवाली थाना प्रभारी रणधीर कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।



