उत्तर प्रदेशदेवरिया

प्रेम और उल्लास का पर्व है होली: जिलाधिकारी

  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया होलिका दहन के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज आगामी होली पर्व के दृष्टिगत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आज अपराह्न मालवीय रोड स्थित होलिका दहन स्थल पहुँचे। उन्होंने होलिका दहन कमेटी के सदस्यों से बात कर आवश्यक जानकारी ली। जिलाधिकारी ने होलिका दहन में किसी भी तरह के केमिकल अथवा टायर-ट्यूब का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनारहित होलिका दहन प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रामेश्वर लाल चौराहा पर मारवाड़ी समाज द्वारा स्थापित होलिका स्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने समस्त होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि होली प्रेम और उल्लास का पर्व है। सभी जनपदवासी मिलजुल कर इसे मनाये।

होली खेलते समय सुरक्षा संबन्धी सभी एहतियात बरते। केमिकल रंगों का प्रयोग बिल्कुल न करें। रंग खेलते समय लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि होली के दृष्टिगत समस्त संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 5-5 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं, जो होली के दिन पूरे जनपद में भ्रमणशील रहेंगे। प्रशासन होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

डीएम एवं एसपी ने किया शब-ए-बारात के दृष्टिगत कब्रिस्तान का निरीक्षण

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज अपराहन सिविल लाइंस रोड स्थित अंजुमन-ए-इस्लामिया कब्रिस्तान का निरीक्षण कर शब-ए-बारात के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया जिलाधिकारी ने कहा कि शब-ए-बारात की रात को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने आते हैं। उन्होंने कब्रिस्तान की साफ-सफाई, चूना छिड़काव एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button