उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पांचवें दिन जनजागरूकता रैली निकाल कर किया गया जागरूक

  • डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर

इटवा (सिद्धार्थनगर)। डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन स्वयं सेवक और सेविकाओं के माध्यम से जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जनजागरूकता रैली अपने शिविर स्थल श्रीमती यशोदा देवी पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय इटवा सिद्धार्थनगर से अपने नियत समय पर स्लोगन युक्त झंडा और राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले निकाली गयी। जनजागरूकता रैली को मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अष्टभुजा पाण्डेय के कर कमलों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली प्राथमिक विद्यालय से होकर महाविद्यालय गेट से होते हुए डिहवा गांव में “दहेज एक अभिशाप है“ एक पेड़ सौ पुत्र समान“ पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी हो घर की आदि प्रकार के नारों से युक्त स्लोगन के अनुसार नारा लगाते हुए गांव की गली-गली में जाकर लोगों को जागरूक किया। उसके बाद डिहवा से होते हुए रैली इटवा गांव की प्रत्येक गलियों में जाकर ग्राम वासियों को जागरूक करते हुए रैली इटवा चौराहा होकर पुनः अपने शिविर स्थल को लौट आयी।

इस रैली के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को बल मिलता है और एक बेहतर कल का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ० आजम खान, डॉ० पवन पाण्डेय, बेद प्रकाश पाठक, बृजेश गुप्ता, अमित त्रिपाठी आदि ने अपना सराहनीय योगदान दिया। स्वयं सेवक और सेविकाओ में संजना, सोनी, शिवांगी, विशाखा, आमिना राजा बाबू, दिग्विजय, कंचन, सुशील, आदि रहे। दूसरे पहर में शिविर स्थल पर महाविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रवक्ता डॉ० आजम खान को आहूत किया गया था उन्हांने “ सामाजिक क्षेत्र में युवाओं की भूमिका“ पर अपना विख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी के सामने संघर्ष की घड़ी है जो अपने जीवन के संघर्ष में सफल होगा। वह आने वाला समय उसी का होगा। समाज में पहले की अपेक्षा बदलाव बड़ी तीव्र गति से हो रहा है और व्यक्ति को समय के साथ चलना होगा। यदि युवा पीढ़ी समय के साथ अपने में परिवर्तन नहीं करेगी तो समय उसका साथ छोड़ देगा।

इस प्रकार के तमाम तथ्यों से स्वयं सेवक और सेविकाओं को प्रवक्ता आजम खान ने सीख दी। इस अवसर पर आये हुए प्रवक्ता का कार्यक्रम अधिकारी डॉ० संतोष पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वयं सेवक और सेविकाओं को आर्शीवाद दिया। इसी क्रम में चौथे दिन स्वयं सेवक और सेविकाओं ने सुबह शिविर स्थल श्रीमती यशोदा देवी पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय इटवा के प्रांगण की साफ-सफाई के उपरांत शिविर स्थल से 2 किमी0 की दूरी पर स्थित गांव विशुनपुर और बैराडीह में जनसम्पर्क अभियान के तहत जनसांख्यकीय एवं सामाजिक सर्वेक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य किया। इसी प्रकार चौथे दिन स्वयं सेवक और सेविकाओं ने वृहद वृक्षारोपण किया और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button