उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इण्टर कालेज बरगदवा का वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित

सन्तकबीरनगर। सोमवार को बेलहर ब्लाक क्षेत्र के बरगदवा में इस्थित मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इण्टर कालेज बरगदवा का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। इस दौरान टॉपर क्षात्र क्षात्राओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस दौरान मोहम्मद हनीफ़ गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबंधक मसीउद्दीन ने कहा कि परीक्षा परिणाम जिस दिन घोषित होता है उसके ठीक एक दिन पहले हर विद्यार्थी तनावग्रस्त रहता है।एक दिन पहले सभी विद्यार्थी किस तरह की मानसिक स्थिति से गुजरते हैं।जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं,ठीक उसी तरह हर परिस्थिति के दो परिणाम होते हैं। या तो वो सुखदायक होती है या फिर गम से भरी हुई।परीक्षा परिणाम आने वाला दिन किसी के लिए सुखद दिन होता है तो किसी के गमगीन।

इस दिन अच्छे से अच्छा विद्यार्थी भी इस बात से भयभीत रहता है कि कही परिणाम उसके अपेक्षा के विपरीत न आ जाएं। लेकिन स्थिति हर वर्ष एक ही जैसी रहती है। हालांकि बच्चों में इस तरह का तनाव होना भी जरूरी है,ताकि वो आंतरिक रूप से मजबूत इंसान बन सकें और उम्मीदों का बोझ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता है किसी भी चीक हासिल करने के उस मार्ग पर निरंतर मेहनत करना पड़ता है तब जाकर व्यक्ति सफल होता ठीक इसी प्रकार विधार्थी को अगले कक्षा में प्रवेश पाने के लिए निरंतर मेहनत करना पड़ता तब जाकर विधार्थी अगले कक्षा में प्रवेश पाता है उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी साथ में जो विधार्थी किन्ही कारणो बस  असफल रहे उन्हें और मेहनत करने की जरूरत है।इस दौरान प्रधानाचार्य रिजवान अहमद,अब्दुल मोइज,जावेद प्रसाद,सरोज कुमार,सुनील कुमार,राजा बाबू,अवनीश पाण्डेय,लवकुश यादव,अली हुसैन,परमात्मा,शाहजहां खातून,कंचना कुमारी,अमरावती,शबीना खातून,पूजा कुमारी,शब्बो परवीन आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

इन बच्चों ने बेहतर अंक प्राप्त किया, एलकेजी से फ़ाइव तक के टॉप थ्री स्टूडेंट्स

कक्षा एल के जी से प्रथम स्थान प्रीतम 91%,द्वितीय स्थान पायल 88.80%, और तृतीय स्थान शीरु 87.40% अंक प्राप किया। कक्षा यू के जी से प्रथम स्थान सूरज 84.80%,द्वितीय स्थान रुखसार बानो ने 83% और तृतीय स्थान यासिर अराफात ने 78.80% अंक प्राप्त किया। कक्षा एक से प्रथम स्थान काजल कुमारी 78.11%,द्वितीय स्थान लक्ष्मी कुमारी ने 73.44%और तृतीय स्थान अमित कुमार ने 73.22% अंक प्राप्त किया।कक्षा दो से प्रथम स्थान मो.साहिल ने 87%, द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार ने 82.22 और तृतीय स्थान मो.हंजला ने 81% अंक प्राप्त किया।

कक्षा थ्री से प्रथम स्थान शाहिद मलिक 76.58%,द्वितीय स्थान आंशिका मौर्या 71.22% और तृतीय स्थान निज़ाम अहमद 72.55 अंक प्राप्त किया। कक्षा चार से प्रथम स्थान सोनम शर्मा ने 78.55%,द्वितीय स्थान मो.हमजा खान ने 77.33% और तृतीय स्थान फ़ैज़ अहमद ने 72.55% अंक प्राप्त किया। कक्षा पाँच में प्रथम स्थान सुनील कुमार ने 77.22%,द्वितीय स्थान अनुराग कुमार ने 75.44% और तृतीय स्थान सुश्मिता 74.22% अंक प्राप्त किया।

इन बच्चों ने जूनियर में बेहतर अंक प्राप्त किया

कक्षा छः से प्रथम स्थान आंशिक यादव ने 83%, द्वितीय स्थान ज्योति जयसवाल ने 82%,तृतीय स्थान अमित ने 80.%46,चतुर्थ स्थान सबीहा खातून ने 80% और पाँचवा स्थान सबा परवीन ने 79.92% अंक प्राप्त किया। कक्षा सात से प्रथम स्थान मो.साकिब खान ने 78.84%, द्वितीय स्थान बैजनाथ ने 78.76%, तृतीय स्थान पिंकी जयसवाल ने 78.76%, चतुर्थ स्थान उजमा खातून ने 70.69% और पाँचवा स्थान ममता कुमारी ने 89.38% अंक प्राप्त किया। कक्षा आठ से प्रथम स्थान मो.ज़ीशान ने 83%, द्वितीय स्थान इकरा अख्तर ने 79.46%, तृतीय स्थान सिद्दीका खातून ने 77.8 %,चतुर्थ स्थान उम्मे हबीबा ने 75.38% और पाँचवा स्थान ज़िया परवीन ने 74.07% अंक प्राप्त किया।

इन बच्चों ने हाई स्कूल के नौवीं  कक्षा में टॉप किया 

प्रथम स्थान सतीष कुमार ने 92.05% द्वितीय स्थान अरमान खान ने 89.70%,तृतीय स्थान अम्बर ईशा ने 83.92%,चतुर्थ स्थान शिदरातूल मन्तशा ने 92.45% और पाँचवा स्थान सोमैया बेगम ने 82.35% अंक प्राप्त किया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button