उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने लोकोशेड कर्मचारियों की समस्या सुनी

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने अपने पदाधिकारियों के साथ लोको शेड में समस्याओं की जानकारी लिया और वहां के अधिकारियों से वार्ता किया। कर्मचारियों की एक-एक बिंदु पर समस्या पर चर्चा किया गया। विनोद राय ने कहा रेलवे बोर्ड की गाइडलाइन और पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी कर्मचारियों के साथ व्यवहार करना चाहिए। भेदभाव नहीं करना चाहिए।

बोर्ड के आदेश का पालन होना चाहिए व विनोद राय ने प्रशासन से वार्ता करते हुए कहा कि रेलवे पर कर्मचारियों से भेदभाव किया जा रहा है इसको बंद होना चाहिए और रूल के हिसाब से काम होना चाहिए जो नहीं हो रहा है । विनोद राय ने कहा अगर प्रशासन से वार्ता करने के बाद भी प्रशासन नियमानुसार अगर कर्मचारियों के साथ कार्य नहीं किया तो इसके ऊपर अधिकारियों से भी अवगत कराया जाएगा और महाप्रबंधक से भी अवगत कराया जाएगा लेकिन अभी लोकल स्तर पर।

प्रशासन ने कहा है कि नियमानुसार ही कार्य होगा किसी को प्रमोशन की गड़बड़ी रही होगी विनोद राय ने कहा लखनऊ मंडल में जेईई की परीक्षा हुई थी उसको निरस्त कर दिया गया है यह बहुत बड़ी बात है एक तो परीक्षा समय से होती नहीं है और अगर समय से हो गई तो कैंसिल कराने के लिए लोग पीछे पड़ जाते हैं विनोद राय ने कहा अगर सभी मापदंड पूरे थे तो कैंसिल क्यों किया गया। इस तरह से तो प्रमोशन ना समय से होगा और ना जगह खाली होगी जो भी परीक्षा की जाए उसकी सारी फॉर्मेलिटी पूरा करके ही किया जाता है तो कैसे निरस्त किया गया।

प्रशासन मान्यता प्राप्त संगठन के दबाव में उनके कुछ लोगों को प्रमोशन ना मिलने के डर से परीक्षा को निरस्त किया गया अगर कोई गड़बड़ी हुई है और निरस्त करने का कारण बना है तो जिसने गड़बड़ी किया है उस पर कार्रवाई किया जाए न की परीक्षा को निरस्त किया जाए इस पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है तमाम प्रमोशन इसी तरीके से बाधित है।

एक तो 1 साल से ऊपर की वैकेंसी लेकर के सभी परीक्षाओं को कराया जाना चाहिए जो बोर्ड की गाइडलाइन हो ताकि परीक्षा बार-बार ना करना पड़े परीक्षा कराने में बहुत समय लग जाता है महामंत्री के साथ केंद्रीय संगठन मंत्री डी के तिवारी  केंद्रीय संगठन मंत्री  देवेन्द्र प्रताप यादव जयप्रकाश सिंह उपाध्यक्ष संयुक्त महामंत्री कारखाना मंडल दीपक चौधरी संयुक्त मंत्री देवेश सिंह युवा नेता और तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button