अन्य

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट किसानों की समस्या को लेकर की बैठक। ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल – सिद्धार्थ नगर।

रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानू की जिला कार्यकारिणी की बैठक कैम्प कार्यालय बेवा चौराहे पर जिला-अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिन किसानों के फसल ओला वृष्टि, बरसात एवं अग्निकांड से नुकसान हुआ है, उन किसानों को क्षतिपूर्तिशासन-प्रशासन द्वारा दिलाने सहित तमाम मु‌द्दों पर विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में श्रवण कुमार कश्यप (प्रदेश सचिव), उदय प्रताप चौधरी (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), रामवृक्ष चौधरी (तहसील अध्यक्ष शोहरतगढ़), अब्दुल रहीम (तहसील अध्यक्ष इटवा), विनोद कुमार (ब्लाक सचिव भनवापुर), विसम्भर चौरसिया (ब्लाक अध्यक्ष भनवापुर), ध्रुपराम चौहान, रामफेर अर्कवंशी (ब्लाक अध्यक्ष खुनियाव) पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुये।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button