अन्य
नगर पंचायत उनवल में चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गोरखपुर। 4 मई को प्रथम चरण के नगरीय निकाय चुनाव होने हैं जिसमे सदस्य और अध्यक्ष के लिए दावेदारी सभी प्रमुख पार्टियों के साथ ही निर्दल प्रत्याशी ने भी की है, एक तरफ भाजपा ने महेश दूबे पर भरोसा दिखाया है तो वही सपा ने काफी उतार चढ़ाव के बाद दिलीप यादव पर अपना भरोसा दिखाया, बसपा से उपेन्द्र यादव , कांग्रेस से जनाब निजामुद्दीन ने अपना ताल ठोका हैं, हर बार की तरह संगठन से टिकट न मिलने से नाराज प्रत्याशीयो ने संगठन से बगावत कर निर्दल ही मैदान में उतर गए हैं। निर्दल प्रत्याशियों में हरी सिंह ,मनोज साहनी ,तैयब अहमद , गोरख जयसवाल, व दिनेश साहनी निषाद पार्टी से अपना पर्चा दाखिल कर, चुनाव मैदान में उतर कर माहौल गर्म कर दिए हैं। भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व मण्डल महामन्त्री मनोज साहनी जो कि अब निर्दल प्रत्याशी हैं उन्होंने अपना पर्चा खारिज कराने का भी अंदेशा जाहिर किया है।



