अन्य

शोहरत गढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता – 600 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

600 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार। ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल - शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर! थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पंकज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक मय टीम द्वारा आज मादक पदार्थ (गाँजा) की अवैध तस्करी करने वाले तस्कर रफीन अहमद को 600 ग्राम गाँजा व मोटर साईकिल के साथ ग्राम मोहनकोल नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना शोहरतगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 125/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 207 एमवी एक्ट पंजीकृत किया गया विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय, का0 अमित कुमार, का0 पंकज कुमार, का0 अभिषेक यादव, सुनील पटेल, थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button