अन्य

सिद्धार्थ नगर में एसबीआई संस्थान द्वारा अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न

नबी हुसैन - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल - सिद्धार्थ नगर। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान द्वारा अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न संदेश वाहक सिद्धार्थ नगर आज भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान सिद्धार्थनगर द्वारा 10 दिवसीय अगरबत्ती मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कार्य किया गया। जिसमे कुल 34 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री मृत्युंजय कुमार मिश्रा जी पवन कुमार प्रजापति, आलोक सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण किया गया और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर संस्थान के कार्यालय सहायक श्री सोनू कुमार यादव, सुनील यादव, रोहन, रामराज मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button