अन्य
नेहरू युवा केन्द्र सिद्धार्थ नगर संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक विनय वर्मा ने किया प्रतिभाग – संस्था ने किया विधायक का जोर दार स्वागत।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल - सिद्धार्थ नगर ! नेहरु युवा केंद्र सिद्धार्थनगर द्वारा लोहिया कला भवन में आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव India@ 2047 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक विनय वर्मा शामिल हुए। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ शुभारंभ किया। संस्था के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव द्वारा अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर हमारा स्वागत-सम्मान किया गया।इस जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों से 15-29 वर्ष के युवाओं ने कला के भिन्न-भिन्न माध्यमों जैसे चित्रकारी, भाषण, कविता लेखन, फ़ोटोग्राफ़ी आदि में प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार शामिल रहे। इस दौरान अभिषेक पाल एवं सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही।





