उत्तर प्रदेशलखनऊ
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर फार्मासिस्ट ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आज मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। फार्मासिस्ट डिप्टी सीएम के आवास के अंदर ही धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फार्मासिस्ट से ज्ञापन लिया और उनकी फरियाद सुनीं।



