अन्य
सभासद सरिता रस्तोगी ने वार्ड में साफ सफाई शुरू कराया। नबी हुसैन- ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल सिद्धार्थ नगर।
सभासद सरिता रस्तोगी ने वार्ड में साफ सफाई शुरू कराया । नव निर्वाचित सभासद सरिता रस्तोगी व प्रतिनिधि सतीश रस्तोगी ने आफिसर्स कालोनी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में नाली व वार्ड के मार्ग की साफ सफाई कराने में जुटे हुए हैं। जिस से वार्ड वासियों को कोई असुविधा न होने पाएं। नव निर्वाचित सभासद सरिता रस्तोगी का कहना है जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरना है। इस लिए शपथग्रहण के बाद से ही वार्ड के विकास कार्य पर कार्य शुरू करा दिया गया है। सभासद प्रतिनिधि सतीश रस्तोगी ने कहा है कि जनता की सेवा में हम हर समय मुस्तैद हैं।





