उत्तर प्रदेशलखनऊ

2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में मीडिया की भूमिका अहम : मंत्री जयवीर सिंह

उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में कल वाल्मीकि रंगशाला, संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में रेडियो जयघोष (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) एवं जिम्सी के मध्य एमओयू हुआ। इसी के साथ 07 दिवसीय मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला की कल से शुरूआत भी हुई। इस अवसर पर उन्होंने रेडियो जयघोष द्वारा वर्षभर किये गये कार्यक्रमों पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस एमओयू का लाभ मीडिया के क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले युवाओं को मिलेगा। इससे रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया क्षेत्र में लगभग 36 प्रतिशत रोजगार की उपलब्धता है। इस एमओयू से प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार उपलब्धता में बढ़ोत्तरी होगी।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि संस्कृति के विकास के बिना किसी समाज का विकास नहीं हो सकता। भारत की अपनी सुदृढ़ एवं समृद्ध संस्कृति रही है। वर्तमान सरकार के नेतृत्व में संस्कृति का विकास एवं संवर्द्धन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी के इस्तेमाल से समाज को एक नयी दिशा मिलती है और विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। इस प्रकार के आयोजन अधिक से अधिक होने चाहिए। मीडिया के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनायें हैं। दोनों संस्थान सहभागिता के आधार पर कार्य करेंगे, जिससे कि हमारी संस्कृति का और अधिक संवर्द्धन हो। युवा अपनी संस्कृति, विरासत से परिचित हो और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 2047 में भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अधिक से अधिक लोगों को भारतीय संस्कृति एवं भारतीयता से परिचय कराने में मीडिया एवं रेडियो अहम रोल अदा करते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। आज पूरे विश्व में भारत की छवि सुधरी है। वैश्विक स्तर पर भारत के प्रति दृष्टिकोण बदला है। इस कार्यक्रम में निदेशक संगीत नाटक अकादमी श्री तरूण राज, रेडिया जयघोष के समन्वयक डा0 दुर्गेश पाठक, सहायक निदेशक श्री तुहिन द्विवेदी, सुश्री रेनू रंगभारती सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button