उत्तर प्रदेशलखनऊ

पीआरडी जवानों को 16 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा-डा0 नवनीत सहगल

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि आगामी 22 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण के महाअभियान में युवा कल्याण विभाग को पांच लाख वृक्षा रोपण का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक लाख मंगल दल अपने-अपने क्षेत्र में पांच-पांच वृक्ष लगायेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि रोपित होने वाले पौधों की जियो टैगिंग भी कराई जाये।

गिरीश यादव ने यह निर्देश विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा कन्वर्जेंस से 1300 खेल का मैदान एवं जिम की स्थापना हुई है। साथ ही 25000 प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को प्रत्येक माह ड्यूटी दी जा रही है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में पीआरडी जवानों को ड्यूटी मिले इसकी कार्यवाही जल्द पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11000 नये मंगल दलों का गठन किया जा चुका है। इस वर्ष 30 हजार मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया जाना है, इससे संबंधित सभी कार्यवाही 15 दिन के अंदर पूर्ण कर ली जाये और सामग्री वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाये।

अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डा0 नवनीत सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्यरत पीआरडी जवानों का 16 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कराया गया है। इससे 32 हजार जवान लाभान्वित होंगे और जवान की पत्नी भी दुर्घटना बीमा के तहत कवर रहेंगी। यही नहीं, जवानों को अलग से एक लाख रुपये का टर्म लाइफ इन्श्योरेंस दिया जायेगा। इसके अंतर्गत सामान्य मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को एक लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। पीआरडी जवानों को यह सभी सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि खेलो इण्डिया की 14 परियोजनाएं पूर्ण हो गई है और शीघ्र इनका लोकापर्ण कराया जायेगा। बैठक में महानिदेशक युवा कल्याण सुहास एल वाई सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button