उत्तर प्रदेशलखनऊ

विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के लिए आरक्षित समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती शीघ्र शुरू होगी: डा0 नवनीत सहगल

प्रदेश में खेलों के प्रति युवा पीढ़ी को आकर्षित करने हेतु उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जायेगा। प्रदेश के विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के लिए आरक्षित समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती प्रकिया शीघ्र शुरू हो जायेगी। इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए 02 प्रतिशत आरक्षित रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए गये है।

अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डा0 नवनीत सहगल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की समूह ‘ग’ के पदों पर सीधी भर्ती नियमावली-2022 में दी गई व्यवस्था के अनुसार 02 प्रतिशत रिक्तियों को खिलाड़ियों के माध्यम से भरे जाने के लिए आरक्षित किया गया है। खेलों के प्रति युवा पीढ़ी को आकर्षित करने हेतु आवश्यक है कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाय। खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर मिलने से खेल एवं खेल संस्कृति को विकसित करने के साथ खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि खिलाड़ी कोटे से कॉन्स्टेबल के पद पर 227 खिलाड़ियों को नियुक्त किया गया है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए रिटायर्ड खिलाड़ियों को डेढ़ लाख रुपये मानदेय पर रखा गया है। खिलाड़ी अपने प्रदेश और देश के लिए खेलता है। उसकी प्रतिभा से प्रदेश व देश की पहचान बनती है। खिलाड़ी देश-प्रदेश का नाम रोशन करता है, इसलिए उनके योगदान को सम्मान देने के लिए उनके भविष्य को सुरक्षित करने हेतु स्थायी रोजागार का साधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि वे आगे बढ़े सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button