उप्र आम महोत्सव- 2023 जिले को मिला प्रथम पुरस्कार

जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बताया है कि प्रदेश स्तर पर आयोजित उ0प्र0 आम महोत्सव-2023 का आयोजन 14 से 16 जुलाई, 2023 तक अवध शिल्पग्राम, लखनऊ में किया गया। जिसका शुभारम्भ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा मा० उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश के आम उत्पादक कृषकों तथा अनुसंधान केन्द्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उन्होंने बताया कि जनपद में विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत आम, अमरूद, लीची आदि की नवीनतम प्रजातियों का रोपण कराया जा रहा है। जिससे उनके क्षेत्रफल में लगातार वृद्धि हो रही है तथा कृषकों का भी रूझान बागवानी की तरफ हो रहा है। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि आम महोत्सव में जनपद के तमाम कृषकों ने अपने उत्पाद सहित प्रतिभाग किया। प्रदेश स्तर के निर्णायक मंडल द्वारा जनपद के राकेश चौधरी को आम प्रजाति पूसा सूर्या में तृतीय आम प्रजाति पूसा श्रेष्ठ में द्वितीय पुष्पा चौधरी आम विदेशी प्रति टॉमी एटकिन्स में प्रथम, डॉ० अजय कुमार चौधरी, आम प्रजाति-हुस्नआरा में द्वितीय, आम प्रगति गुलाब खास में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।



